ज्विगाटो के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कपिल शर्मा ने मचाया धमाल
Zwigato Trailer Launch Photos: स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा की बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री हो चुकी है। उन्होंने किस किसको प्यार करूं और फिरंगी जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर भी दिखाया है और अब कपिल शर्मा एक और फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर पेश हो रहे हैं। कॉमेडियन जल्द ही 'ज्विगाटो' में दिखाई देंगे, जिसका ट्रेलर भी आज रिलीज हो गया। सोशल मीडिया पर कपिल की इस फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद किया जा रहा है। मुंबई में एक शानदार इवेंट के बीच इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ, जिसमें कपिल शर्मा ने बॉडी गार्ड्स के बीच धांसू एंट्री मारी। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी फिल्म की टीम के साथ एक से बढ़कर एक पोज भी दिए।