10 Photos

Karan Kundrra ने रीति-रिवाजों से की अपने लैविश अपार्टमेंट की पूजा, गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश की फैंस को खली कमी

Karan Kundrra New House Pics: एक्टर करण कुंद्रा (Karan Kundrra) ने हाल ही में अपने नए घर की पूजा की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। हालांकि गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) गृह प्रवेश की इस पूजा में शामिल नहीं हुईं।

Advertisement

September 25 2023, 19:32 PM

By Pratibha Gaur

Image Credit : Insta/ Karan Kundrra

करण कुंद्रा (Karan Kundrra) ने खरीदा नया घर

Karan Kundrra New House: टीवी के सबसे चहेते एक्टर करण कुंद्रा (Karan Kundrra) तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) संग अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। करण कुंद्रा इंस्टाग्राम पर भी काफी फेमस हैं, वह रोडीज जैसे शोज में भी टीम लीडर बन चुके हैं। हालांकि करण कंद्रा अपनी लग्जरी लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते हैं। अब हाल ही में करण कुंद्रा ने नया घर खरीदा है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की हैं। इन फोटोज में करण कुंद्रा अपने नए घर की पूजा करते नजर आ रहे हैं।

Image Credit : Insta/ Karan Kundrra

करण कुंद्रा (Karan Kundrra) ने नए घर में की गृहप्रवेश की पूजा

इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्टर करण कुंद्रा पूरे विधि-विधान से अपने नए घर में पूजा करते नजर आ रहे हैं। फोटो में करण कुंद्रा अपने परिवार की मौजूदगी में हवन कर रहे हैं। Also Read - Temptation Island India Promo: Chetna Pande ने भरी महफिल में किया Jad Hadid को किस, जल-भुनकर राख हुईं Nikita

Image Credit : Insta/ Karan Kundrra

करण कुंद्रा (Karan Kundraa) ने शेयर कीं इनसाइड फोटोज

एक्टर करण कुंद्रा ने अपने नए घर की तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की हैं। इस फोटो में करण हाथ में कलश लेकर पूजा करते नजर आ रहे हैं।

Advertisement
Image Credit : Insta/ Karan Kundrra

ट्रेडिशनल लुक में नजर आए करण कुंद्रा (Karan Kundrra)

इन तस्वीरों में एक्टर करण कुंद्रा ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं। फोटोज में करण ने ब्राउन कलर का प्रिंटेड कुर्ता और पजामा पहना हुआ है। इस आउटफिट में करण बेहद ही हैंडसम लग रहे हैं। Also Read - Karan Kundrra के 39वें बर्थडे पर Tejasswi Prakash ने की मटरगश्ती, सेलिब्रेशन की झलक आई सामने

Image Credit : Insta/ Karan Kundrra

करण कुंद्रा ने घर में सतिया बनवाकर किया गृह प्रवेश

इस तस्वीर में एक्टर करण कुंद्रा अपने घर में सतिया बनवाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि करण कुंद्रा का यह घर सी- फेसिंग है।

Image Credit : Insta/ Karan Kundrra

करण कुंद्रा ने हाथ जोड़कर की प्रार्थना

इस तस्वीर में एक्टर करण कुंद्रा हाथ जोड़कर भगवान से प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं। करण कुंद्रा के ये फोटोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। Also Read - Thank You For Coming की Screening पर Love-birds Karan-Tejasswi Prakash की लुक ने खींचा फैंस का ध्यान

Advertisement
Image Credit : Insta/ Karan Kundrra

करोड़ों में खरीदा है करण कुंद्रा (Karan Kundrra) ने घर

बता दें कि एक्टर करण कुंद्रा ने यह घर करोड़ों रुपये में खरीदा है। करण कुंद्रा ने इस घर के लिए 20 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

Image Credit : Insta/ Karan Kundrra

करण कुंद्रा के घर में मौजूद हैं ये लग्जरी चीजें

बता दें कि एक्टर करण कुंद्रा के घर में कई लग्जरी चीजें मौजूद हैं, जिनमें प्राइवेट लिफ्ट से लेकर स्विमिंग पूल की सुविधा भी मौजूद है। Also Read - Tejasswi Prakash ने Karan Kundrra के साथ शुरू की बप्पा के स्वागत की तैयारी, सामने आया कपल का क्यूट वीडियो

Image Credit : Insta/ Karan Kundrra

सी-फेसिंग है करण कुंद्रा का घर

एक्टर करण कुंद्रा का यह घर सी-फेसिंग है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर का यह अपार्टमेंट 12वें फ्लोर पर है।

Advertisement
Image Credit : Insta/ Karan Kundrra

गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश पूजा में नहीं हुईं शामिल

इस तस्वीर में करण कुंद्रा नारियल फोड़ते नजर आ रहे हैं। बता दें कि करण कुंद्रा के गृह प्रवेश की पूजा में गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश शामिल नहीं हुईं, तेजस्वी की कमी हर किसी को काफी खल रही थी।