रील लाइफ में दोस्त तो रियल लाइफ में दुश्मन थे ये टीवी के कलाकार
आपने अक्सर टीवी के कई ऐसे कलाकारों को देखा होगा जो रील लाइफ में तो यारी निभाते ही हैं साथ ही साथ रियल लाइफ में काफी अच्छे दोस्त बन जाते हैं। आखिर हो भी क्यों न, पूरी दिन साथ काम करते करते इन लोगों को एक दूसरे की आदत जो हो जाती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि टीवी पर कई ऐसे कलाकार है जो एक ही शो का हिस्सा होने के बावजूद एक दूसरे से नफरत करते हैं। इतना ही नहीं इन लोगों की नफरत का आलम यह है कि, बात करना तो दूर ये लोग एक दूसरे की शक्ल भी नहीं देखना चाहते हैं। आपको जान कर हैरानी होगी कि, इस लिस्ट में करण पटेल-दिव्यांका त्रिपाठी, रजत टोकस-परिधि शर्मा और अनस राशिद-दीपिका सिंह जैसे सिलेब्स का नाम शामिल है। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपके ऐसे ही कुछ टीवी के कलाकरॆं के बारे में बताने जा रहे है जो एक दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते हैं।