Image credits by: Insta/ Viral Bhayani
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के फोटोज
Kartik Aaryan And Kiara Advani Photos From Kashmir: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सत्य प्रेम की कथा (Satya Prem Ki Katha)' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। समीर विद्वांस के निर्देशन में बन रही यह फिल्म इसी साल 29 जून को रिलीज होगी। फिलहाल कश्मीर में फिल्म के आखिरी शिड्यूल की शूटिंग चल रही है। अब हाल ही में कश्मीर से कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में कार्तिक और कियारा अपने फैंस के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। यहां देखें कार्तिक और कियारा आडवाणी के लेटेस्ट फोटोज।