Image credits by: Instagram/Ishaa Saha
बंगाली बाला ईशा साहा (Ishaa Saha) के साथ जुड़ा इंद्रनील सेनगुप्ता (Indraneil Sengupta) का नाम
बीते दो दिनों से टीवी के जाने माने कपल बरखा सेनगुप्ता और इंद्रनील सेनगुप्ता सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में खबर आई थी कि बरखा सेनगुप्ता और इंद्रनील सेनगुप्ता के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। झगड़े के बाद इंद्रनील सेनगुप्ता ने अपना घर छोड़ दिया है। लंबे समय से बरखा सेनगुप्ता और इंद्रनील सेनगुप्ता एक दूसरे से अलग रह रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से ही लोग बरखा सेनगुप्ता के पति इंद्रनील सेनगुप्ता का नाम बंगाली बाला ईशा साहा के साथ जोड़ रहे हैं।