Kesari Chapter 2
बॉलीवुड के एक्शन स्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. 18 अप्रैल यानी आज रिलीज हुई इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले गुरुवार को इंडस्ट्री के स्टार्स के स्क्रीनिंग रखी गई थी. इस मौके पर तमाम सितारों ने फिल्म देखी है. वहीं, अक्षय कुमार भी अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' की स्क्रीनिंग पर नजर आए. इस दौरान फैंस का ध्यान एक बात पर गया और वो काफी खुश हो गए. दरअसल, अक्षय कुमार पत्नी के हाथों में हाथ डालकर फिल्म की स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे. दोनों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं.