भोजपुरी सितारों ने बदला अपना नाम
भोजपुरी इंडस्ट्री और इससे जुड़े सितारे आज के समय में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. इस इंडस्ट्री से जुड़े सितारे बॉलीवुड से लेकर साउथ तक काम कर रहे हैं. इसके साथ ही भोजपुरी स्टार्स वेब सीरीज से लेकर म्यूजिक वीडियोज में छाए हुए हैं. भोजपुरी के कई सितारे तो राजनीति में एक्टिव हैं और काफी नाम कमाया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस इंडस्ट्री में काम करने वाले कई स्टार्स का असली नाम कुछ और है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आने से पहले इन लोगों ने अपना नाम बदल लिया था.