विक्रांत रोणा ने तोड़ा केजीएफ स्टार यश का रिकॉर्ड
कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म विक्रांत रोणा को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म बीते दिन सिल्वर स्क्रीन पर पहुंची और फिल्म ने पहले दिन शानदार ओपनिंग ली। फिल्म वर्ल्डवाइड स्तर पर पहले दिन ही 26.49 करोड़ रुपये की मोटी रकम कमा चुकी है। इसी के साथ ये फिल्म किच्चा सुदीप की हाईएस्ट ओपनर फिल्म भी बन चुकी है। ऐसे में किच्चा सुदीप के फैंस सांतवे आसमान पर हैं। 3डी फॉर्मेट में बनी किच्चा सुदीप की इस फिल्म ने फर्स्ट डे ग्रोसर फिल्मों के मामले में कन्नड़ सिनेमा की टॉप 5 लिस्ट में एंट्री कर ली है। इतना ही नहीं, इस फिल्म के साथ किच्चा सुदीप ने यश की फिल्म केजीएफ को भी धूल चटा दी है। यहां देखें लिस्ट।