रामायण के बाद इन 5 शोज का कमबैक देखना चाहते हैं फैंस
महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस की वजह से राज्य में मिनी लॉकडाउन लगा दिया है, जिस कारण कई टीवी शोज की शूटिंग रुक गई है। जहां कुछ निर्माता अपनी पूरी स्टारकास्ट के साथ दूसरे शहरों का रुख कर रहे हैं, तो वहीं कुछ निर्माताओं ने शूटिंग को कुछ समय के लिए बंद रखने का ही फैसला लिया है। इस कारण टीवी पर जल्द ही कुछ पुराने शोज दिख सकते हैं। रामायण के रिटर्न का ऐलान हो चुका है, जिसके बाद दर्शकों ने कुछ और शोज के नाम टीवी चैनल्स को सजेस्ट किए हैं, जिन शोज को वो दोबारा देखना चाहते हैं। आइए आपको इसकी लिस्ट दिखाते हैं…