• ENG हिन्दी
bollywoodlife.com
google-preferred
  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • Search
  • Google News Follow
  • Facebook
  • Youtube
  • twitter
  • Whatsapp
  • Login Login
  • G

bollywoodlife.com
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Photos
  • Koffee With Karan 7: इन 8 वजहों के चलते सुर्खियों में रहा करण जौहर का चैट शो, सामंथा ने मारा था एक्स हसबैंड को ताना

Koffee With Karan 7: इन 8 वजहों के चलते सुर्खियों में रहा करण जौहर का चैट शो, सामंथा ने मारा था एक्स हसबैंड को ताना

Koffee With Karan 7: करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण' का सातवां सीजन कई बयानों को लेकर विवादों में रहा है। यहा जानें 'कॉफी विद करण' के सबसे विवादित बयान कौन-से थे।

WrittenBy
By: Pratibha Gaur | Published: September 30 2022, 06:10 PM IST
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • share
  1. bollywoodlife.com photo
  2. bollywoodlife.com photo
  3. bollywoodlife.com photo
  4. bollywoodlife.com photo
  5. bollywoodlife.com photo
  6. bollywoodlife.com photo
  7. bollywoodlife.com photo
  8. bollywoodlife.com photo
  9. bollywoodlife.com photo
Koffee With Karan 7: इन 8 वजहों के चलते सुर्खियों में रहा करण जौहर का चैट शो, सामंथा ने मारा था एक्स हसबैंड को ताना
1/9

कॉफी विद करण 7 (Koffee With Karan 7) के सबसे विवादित बयान

करण जौहर (Karan Johar) का फेमस चैट शो 'कॉफी विद करण (Koffee With Karan 7)' का सातवां सीजन खत्म हो चुका है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज हुए शो में इस बार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से लेकर अनिल कपूर, गौरी खान और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने मनोरंजन का तड़का लगाया। साथ ही साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने 'कॉफी विद करण' में डेब्यू किया। हर बार की तरह इस बार भी करण जौहर के चैट शो को लेकर काफी बवाल मचा। कभी सेलेब्स ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर हैरान कर देने वाले खुलासे किए तो कभी करण जौहर ने सेलेब्स से उनके राज उगलवाए। बॉलीवुड लाइफ की इस लेटेस्ट रिपोर्ट में जानिये 'कॉफी विद करण 7' के सबसे विवादित बयान किसने दिए थे।

bollywoodlife.com photo
2/9

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) शादी से पहले ही हो गई थीं प्रेग्नेंट

आलिया भट्ट ने इसी साल 14 अप्रैल को रणबीर कपूर से शादी रचाई थी। शादी के दो महीने बाद ही एक्ट्रेस ने अनाउंस कर दिया था कि वह मां बनने वाली हैं। शादी के तीन महीनों में ही आलिया भट्ट का बेबी बंप नजर आने लगा था। जब एक्ट्रेस आलिया रणवीर सिंह के साथ करण जौहर के शो में पहुंची, तब उन्होंने उस लम्हें को याद करते हुए बताया था कि जब उन्होंने प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज करण को दी थी तो फिल्ममेकर का रिएक्शन कैसा था। आलिया के इस खुलासे के बाद मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि आलिया शादी से पहले ही गर्भवती हो गई थीं।

bollywoodlife.com photo
3/9

सामंथा रुथ प्रभु ने एक्स हसबैंड को लेकर दिया था विवादित बयान

सामंथा रुथ प्रभु ने इसी साल करण जौहर के चैट शो में डेब्यू किया। इस दौरान जब करण ने सामंथा से उनके तलाक को लेकर सवाल किया तो एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्हें और चैतन्य को एक कमरे में बंद कर दिया जाए तो आपको नुकीली और तेज धार वाली चीजें छुपानी पडेंगी।

bollywoodlife.com photo
4/9

विजय देवरकोंडा पर आया सारा अली खान का दिल

'कॉफी विद करण' में सारा अली खान ने खुलासा करते हुए बताया था कि वह साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा पर अपना दिल हार बैठी हैं। साथ ही सारा और जाह्नवी ने विजय को 'चीज़ प्लेटर' कह दिया था।

bollywoodlife.com photo
5/9

रश्मिका मंदाना संग रिलेशनशिप पर विजय ने तोड़ी चुप्पी

'कॉफी विद करण' में विजय देवरकोंडा ने ऱश्मिका मंदाना संग अपने रिलेशनशिप पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि वह अभी सिंगल हैं और जब भी उनकी शादी होगी तो इस बात को वह सबसे पहले खुद ही मीडिया को बताएंगे। साथ ही विजय ने रश्मिका को अच्छी दोस्त बताया था।

bollywoodlife.com photo
6/9

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) को नहीं याद था आलिया की फिल्म का नाम

'कॉफी विद करण' में जब करण जौहर ने सोनम कपूर से आलिया भट्ट की फिल्म का नाम पूछा तो एक्ट्रेस ने 'ब्रह्मास्त्र' की जगह 'शिवा' कह दिया था। सोनम अपने इस बयान को लेकर काफी ट्रोल हुई थीं।

bollywoodlife.com photo
7/9

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) हैं सिंगल

करण जौहर के चैट शो में पहुंचे टाइगर श्रॉफ ने दिशा पाटनी संग अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात की। इस दौरान टाइगर ने ब्रेकअप की खबरों पर मुहर लगाते हुए बताया था कि फिलहाल वह सिंगल हैं। साथ ही श्रद्धा कपूर पर उनका क्रश है।

bollywoodlife.com photo
8/9

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को चुनौती मानते हैं वरुण धवन

वरुण धवन ने 'कॉफी विद करण' में खुलासा करते हुए बताया था कि वह रणबीर कपूर या फिर विक्की कौशल को नहीं बल्कि आलिया भट्ट को अपना सबसे बड़ा कंप्टीशन मानते हैं। क्योंकि आलिया और उन्होंने एक साथ ही अपने करियर की शुरुआत की थी।

bollywoodlife.com photo
9/9

कियारा आडवाणी संग सिद्धार्थ मल्होत्रा का लिंकअप

'कॉफी विद करण' में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने खुलकर बता दिया था कि वह एक्ट्रेस कियारा आडवाणी को डेट कर रहे हैं।

Tags:

  • Akshay Kumar
  • Bollywood Gossips
  • Bollywood news
  • Entertainment News
  • koffee with karan
  • Samantha Prabhu
bollywoodlife.com subscribe
bollywoodlife.com subscribe

Latest Reviews

  • The Odyssey Review: किसी मास्टरपीस से कम नहीं है Christopher Nolan की फिल्म, इस एक गलती ने किया मजा खराब
    bollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.com 0/5

    The Odyssey Review: किसी मास्टरपीस से कम नहीं है Christopher Nolan की फिल्म, इस एक गलती ने किया मजा खराब

    Christopher Nolan Tom Holland Matt Damon film The Odyssey Review: क्रिस्टोफर नोलन, टॉम हॉलैंड की फिल्म 'द ओडिसी' को लेकर लगातार बज्ज बना हुआ है. चलिए जानते हैं कि 'द ओडिसी' मनोरंजन के मामले में कहां तक पहुंच पाई है.

  • Dhamaal 4 Review: खजाना खोजते-खोजते कहां खोई फिल्म की कहानी, जानिए कहां रह गई कमी?
    bollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.com 2/5

    Dhamaal 4 Review: खजाना खोजते-खोजते कहां खोई फिल्म की कहानी, जानिए कहां रह गई कमी?

    Ajay Devgn, Arshad Warsi and Javed Jaffrey Film Dhamaal 4 Review: फिल्म 'धमाल 4' के जरिए अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार वापसी की है. चलिए जानते हैं कि ये फिल्म आखिर कैसी है.

Latest News

Jana Nayagan X Review: थलपति विजय की आखिरी फिल्म ने मचाया तहलका, पर्दे पर एक्टर को देख फैंस हुए दीवाने

Jana Nayagan X Review: थलपति विजय की आखिरी फिल्म ने मचाया तहलका, पर्दे पर एक्टर को देख फैंस हुए दीवाने

The Odyssey Collection Day 6: एक हफ्ते में ही धीमी पड़ी 'द ओडिसी' रफ्तार, 100 करोड़ी बनने को हुई तैयार

The Odyssey Collection Day 6: एक हफ्ते में ही धीमी पड़ी 'द ओडिसी' रफ्तार, 100 करोड़ी बनने को हुई तैयार

JioHotstar की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हुईं ये धांसू फिल्में और सीरीज, वीकेंड बिंज-वॉच के लिए लिस्ट में करें शामिल

JioHotstar की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हुईं ये धांसू फिल्में और सीरीज, वीकेंड बिंज-वॉच के लिए लिस्ट में करें शामिल

View All

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

  • Youtube
  • facebook
  • instagram
  • twitter
Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.