ENG हिन्दी
Google News   Follow Us
Login
G

  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • Home
  • Hindi
  • Photos
  • Kriti Sanon: नीले समंदर के बीच कृति सेनन का जलवा, 'रेनबो' लुक में बिखेरा हुस्न का जादू, देखें स्टनिंग PICS

Kriti Sanon: नीले समंदर के बीच कृति सेनन का जलवा, 'रेनबो' लुक में बिखेरा हुस्न का जादू, देखें स्टनिंग PICS

Kriti Sanon Photos: 'डॉन 3' में कियारा आडवाणी की जगह लेने के खबरों के बीच कृति सेनन ने फैंस के साथ समंदर के बीच से'रेनबो' लुक शेयर किया है, जो फैंस को खूब भा रहा है. इन फोटोज में एक्ट्रेस का स्टनिंग लुक देखने को मिल रहा है.

By: Sadhna Mishra  |  Published: July 20 2025, 09:30 PM IST

  • Reception attendees
    1
  • Reception attendees
    2
  • Reception attendees
    3
  • Reception attendees
    4
  • Reception attendees
    5
  • Reception attendees
    6
  • Reception attendees
    7
'रेनबो' लुक में कृति सेनन ने शिप पर की जमकर मस्ती
1/7

'रेनबो' लुक में कृति सेनन ने शिप पर की जमकर मस्ती

Kriti Sanon Rainbow Look: बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना कृति सेनन (Kriti Sanon) इन दिनों 'डॉन 3' (Don 3) में कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की जगह लेने को लेकर सुर्खियों में हैं. हालांकि, इसके अलावा भी कृति कई और प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं, जिसमें से कुछ इसी साल यानी 2025 में रिलीज होंगी तो कुछ की अभी डेट्स सामने नहीं आई हैं. इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका 'रेनबो' लुक फैंस को खूब भा रहा है. समंदर के बीच एक्ट्रेस सतरंगी ड्रेस में हुस्न का जलवा बिखेरा है. कृति सेनन की ये स्टनिंग फोटोज वायरल (Kriti Sanon Viral Photos) हो रही हैं.

समुद्री सफर का लुत्फ उठा रही हैं कृति
2/7

समुद्री सफर का लुत्फ उठा रही हैं कृति

कृति सेनन (Kriti Sanon) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम (Instagram) पर कुछ बेहद ही खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में कृति नीले (Kriti Sanon Sea Look) समंदर के बीच एक शिप पर मल्टी-कलर की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं और समुद्री सफर का पूरा आनंद ले रही हैं. उनका ये अंदाज फैंस को खूब भा रहा है.

Kriti Sanon के दिल में क्या है?
3/7

Kriti Sanon के दिल में क्या है?

इन तस्वीरों में कृति अपने बालों को लहराती हुई दिख रही हैं, जिससे उनकी तस्वीरें और भी ज्यादा शानदार लग रही हैं. एक्ट्रेस ने इन पिक्स को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'साल्टी हेयर, रेनबो इन मॉय हार्ट, लहरों के साथ चलना, सनसेट लाइक अ पोस्टकार्ड.' ये कैप्शन एक्ट्रेस की मस्ती और खूबसूरत नजराों को बखूबी बयां कर रहा है.

Advertisement
लुक के साथ दिखाया समंदर का नजारा
4/7

लुक के साथ दिखाया समंदर का नजारा

कृति सेनन ने इन फोटोज में सिर्फ अपना लुक ही नहीं बल्कि, समंदर के आस-पास के मनमोहक नजारों को भी फैंस के साथ शेयर किया है. उनकी पोस्ट में समंदर के नीले पानी और खूबसूरत सनसेट की झलक देखने को मिल रही है, जो देखने वालों का दिल जीत रही है.

Kriti Sanon की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
5/7

Kriti Sanon की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस

जैसे ही कृति सेनन ने ये तस्वीरें शेयर की वैसे ही यह वायरल हो गई और यूजर्स इन पर प्यार लुटाने लगे. एक यूजर ने उन्हें 'गोल्डन गर्ल' कहा, तो वहीं दूसरे ने लिखा, 'शानदार फोटोज.' कृति का ये नया 'समंदर वाला' लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और उनके फैंस को काफी भा रहा है.

Kriti Sanon की डेब्यू फिल्म कौन सी है?
6/7

Kriti Sanon की डेब्यू फिल्म कौन सी है?

कृति सेनन ने साल 2014 में आई फिल्म 'हीरोपंती' से बतौर एक्ट्रेस बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि कृति की पहला एक्टिंग डेब्यू साउथ सिनेमा से हुआ था. उनके करियर की पहली फिल्म '1: नेनोक्काडाइन' थी. ये एक तेलुगु पिक्चर थी और ये भी साल 2014 में ही रिलीज हुई थी.

Advertisement
इन फिल्मों में नजर आएंगी Kriti Sanon
7/7

इन फिल्मों में नजर आएंगी Kriti Sanon

वहीं अगर बात करें कृति सेनन के अपकिंग फिल्मों की तो वह इसी साल यानी 2025 में साउथ सुपरस्टार धनुष के साथ फिल्म 'तेरे इश्क में' में नजर आएंगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. इसके अलावा एक्ट्रेस 'कॉकटेल 2', 'नई नवेली', 'नो एंट्री सीक्वल' जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं.

Tags bollywood Kriti Sanon kriti sanon looks kriti sanon photos Kriti Sanon pics
bollywoodlife

Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!

bollywoodlife subscribe now

Subscribe Now

Enroll for our free updates

bollywoodlife subscribe now

Thank you for Subscribing

LATEST REVIEWS

  • 0/5

    O Romeo Twitter Review: एक्शन के बीच रोमांस का तड़का... Shahid Kapoor की मूवी देख क्या बोली जनता? जरूर पढें

    Synopsis: O Romeo Twitter Review: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो रिलीज होते ही छा गई. फिल्म का फर्स्ट डे शो देखने वाले लोगों ने अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. आइए आपको फिल्म के बारे में बताते हैं.

  • 0/5

    Border 2 Box Office: Sunny Deol के ढ़ाई किलो हाथ के आगे नहीं टिक पाई 'धुरंधर', पहले ही दिन हुई छप्परफाड़ कमाई

    Synopsis: Border 2 Box Office Collection Day 1: सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म 'गदर 2' ने रिलीज होते ही गर्दा उड़ाना शुरू कर दिया है. चलिए जानते हैं कि इस फिल्म ने पहले दिन कितने रुपए की कमाई कर डाली है.

LATEST NEWS

View all

सिद्धार्थ मल्होत्रा और सोनाक्षी सिन्हा की क्राइम-सस्पेंस फिल्म, कौन है असली कातिल? फिल्म का क्लाइमैक्स देख हो जाएंगे हैरान

साल 2024 की वो खतरनाक फिल्म, जिसे OTT पर खूब किया जा रहा पसंद, हॉरर-एडवेंचर वाली इस फिल्म को देख उड़ जाएंगे होश

Mardaani 3 Box Office Collection Day 18: तीसरे सोमवार को 'मर्दानी 3' का बुरा हुआ हाल, 18 दिनों में इतनी हुई कमाई

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.