कुमकुम भाग्य से बाहर होंगे ये स्टार्स?
These Stars Quit Kumkum Bhagya After Leap: टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य दर्शकों का फेवरेट शो है, जिसने कई कलाकारों को स्टार बनाया है। इस शो को शुरू हुए काफी साल हो गए हैं। पहले कहानी अबीर-प्रज्ञा की चल रही थी और अब सीरियल में प्राची रणबीर की स्टोरी दिखाई जा रही है। मेकर्स ने इस कहानी को भी खत्म करने की प्लानिंग कर ली है। कुमकुम भाग्य में जल्द ही जनरेशन लीप आएगा। सीरियल में प्राची रणबीर के बच्चों को बढ़ा कर दिया जाएगा। इस वजह से शो को कई कलाकार गुडबाय बोलने वाले हैं। आइए आपको बताते हैं कि इस सीरियल को कौन-कौन छोड़ सकता है।