जल्द ही मां बनेंगी सीरियल 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) स्टार रूचि सवर्ण (Ruchi Savarn)
टीवी सितारों के लिए ये साल बहुत अच्छा जा रहा है। इस साल कई टीवी सितारों को माता पिता बनने का मौका मिल चुका है। बीते दिन ही टीवी एक्टर शाहीर शेख एक बेटी के पिता बने हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि टीवी अदाकारा रूचि सवर्ण भी मां बनने वाली हैं। हाल ही में रूचि सवर्ण अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं है।