सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में मचने वाला है बवाल
सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की कहानी में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में अब तक आपने देखा, बापजी की बहन नॉयना की बातें सुन लेती है, उसे पता चल जाता है कि तुलसी और मिहिर का तलाक होने वाला है. ये बात जानते ही वो हंगामा मचा देती है. सबके सामने नॉयना झूठ बोलती है. इसी बीच बुआ अपनी साड़ी को लेकर लड़ना शुरू कर देती है. बुआ को शांत करने के लिए तुलसी अपनी नई साड़ी उनको दे देती है. जिसके बाद परिवार के लोग तुलसी की खूब तारीफ करते हैं. इसी बीच सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की कहानी में एक नया ट्विस्ट आने वाला है.