सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में आएगा अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट
सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की कहानी में इस समय खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है. एक साथ रात बिताने के बाद मिहिर और नॉयना को हो आ चुका है. मिहिर पछतावे की आग में जल रहा है. सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में अब तक आपने देखा, मिहिर तुलसी को नजरअंदाज करता है. मिहिर किरण से एक वकील का इंतजाम करने के लिए कहता है. दूसरी तरफ नॉयना मिहिर पर हक जताती है. मिहिर की बेरुखी देखकर नॉयना कहती है कि वो अमेरिका जा रही है. इस बार मिहिर नॉयना को जाने से नहीं रोकता है. इसी बीच सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की कहानी में एक और बड़ा भूचाल आने वाला है.