सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में आने वाला है एक और भूचाल
अमर उपाध्याय और स्मृति ईरानी के जानेमाने सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की कहानी में 6 साल का लंबा समय निकल चुका है. 6 साल होने के बाद तुलसी और मिहिर की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है. सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी'में अब तक आपने देखा, ऋतिक शादी करके पछता रहा है. उसे बार बार तुलसी की याद आती है. हालांकि तुलसी के बिना ऋतिक उसकी विरासत को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है. वहीं एक आदमी तुलसी को मुंबई आने के लिए फिर से सलाह देता है. तुलसी एक बार फिर से मुंबई जाने की बात को नजरअंदाज करती है. इसी बीच सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की कहानी में एक और बवाल खड़ा होने वाला है.