सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में आएगा अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट
सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में इस समय बवाल मचा हुआ है. नॉयना को प्रपोज करके मिहिर ने अपने लिए एक नई मुसीबत खड़ी कर ली है. वहीं नॉयना के तेवर इस समय सातवें आसमान पर हैं. सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में अब तक आपने देखा, नॉयना तुलसी के कान भरने का प्लान बनाती है. घर जाकर मिहिर तुलसी को नजरअंदाज करता है. दिवाली की पूजा के दौरान भी मिहिर का मूड ठीक नहीं होता. ऐसे में तुलसी हेमंत से सच उगलवाने की कोशिश करती है. इसी बीच सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की कहानी में एक और बड़ा बदलाव आने वाला है.