सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में होगी नॉयना की हालत खराब
सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में नॉयना ने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं. हेमंत समझ चुका है कि नॉयना मिहिर को पाने के लिए हर हद पार करने के लिए तैयार है. सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में अब तक आपने देखा, दीवाली के मौके पर नॉयना तुलसी के पास पहुंच जाती है. यहां पर नॉयना दावा करती है कि मिहिर ने उसे प्रपोज किया है. ऐसे में हेमंत बीच में आकर नॉयना का प्लान खराब कर देता है. हेमंत दावा करता है कि मिहिर और उसने मिलकर नॉयना को बेवकूफ बनाया है. इसी बीच सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की कहानी में एक और बड़ा धमाका होने वाला है.