सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में शुरू होगी नई कहानी
सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में नॉयना तुलसी के लिए सिरदर्द बन चुकी है. हालांकि तुलसी को अब भी समझ नहीं आ रहा है कि उसके आसपास क्या हो रहा है. सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में अब तक आपने देखा, मिहिर तुलसी को सच बताने के लिए कहता है. ऐसे में तुलसी मिहिर को नॉयना से माफी मांगने के लिए कहती है. वहीं नॉयना मिहिर के साथ दोबार घूमने जाने का प्लान बनाती है. दूसरी तरफ अंगद सगाई में भी वृंदा के बारे में ही सोचता है. इसी बीच सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की कहानी में और भी कई बड़े बदलाव आने वाले हैं. इन बदलावों के चलते सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की पहानी ही पलट जाएगी.