• ENG हिन्दी
bollywoodlife.com
  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • Search
  • Google News Follow
  • Facebook
  • Youtube
  • twitter
  • Whatsapp
  • Login Login
  • G

bollywoodlife.com
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • Home
  • Hindi
  • Photos
  • 27 साल की उम्र में अक्षय कुमार पर भारी पड़ी थी ये हसीना, 4 सुपरहिट फिल्में देने के बाद भी मिली शिकस्त, जानें कौन हैं ये?

27 साल की उम्र में अक्षय कुमार पर भारी पड़ी थी ये हसीना, 4 सुपरहिट फिल्में देने के बाद भी मिली शिकस्त, जानें कौन हैं ये?

Akshay kumar: 90 के दशक में सिर्फ हीरो ही नहीं बल्कि हीरोइन्स का भी खूब बोल बाला था. कुछ एक्टर और एक्ट्रेस की जोड़ी तो ऐसी थी कि, जिनके आगे बड़े-बड़े स्टार भी नहीं टिक पाते थे. उन्हीं में एक अक्षय कुमार भी है, जिन्हें 4 हिट देने के बाद भी 27 साल की हसीना से 5 बार मात मिली. आइए जानते हैं ये लड़की कौन थी?

WrittenBy
By: Sadhna Mishra | Published: September 03 2025, 05:03 PM IST
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • share
  1. bollywoodlife.com photo
  2. bollywoodlife.com photo
  3. bollywoodlife.com photo
  4. bollywoodlife.com photo
  5. bollywoodlife.com photo
  6. bollywoodlife.com photo
  7. bollywoodlife.com photo
  8. bollywoodlife.com photo
bollywoodlife.com photo
1/8

जब 27 साल की हसीना ने बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' को 5 बार चटाई धूल

Bollywood actress Vs Akshay kumar: 90 के दशक में बॉलीवुड पर हीरो ही नहीं बल्कि हीरोइनें का भी खूब बोल बाला था. वह सिर्फ गानों तक ही सीमित नहीं थी, बल्कि उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया. कई बार तो उन्होंने बड़े-बड़े सुपरस्टार्स को भी पीछे छोड़ दिया. ये वो दौर था, जब एक्ट्रेस अपने दम पर फिल्में हिट कराने का माद्दा रखती थीं. लेकिन उस दौर में भी एक ऐसी हसीना थी, जिसने बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार (Akshay kumar) को 5 बार मात दी थी. आइए जानते हैं वो लड़की कौन थी...

bollywoodlife.com photo
2/8

Akshay kumar का सुनहरा साल

यह बात साल 1994 की है, यह साल अक्षय कुमार (Akshay kumar) के लिए बहुत खास था. उनकी कई फिल्में इस साल सिनेमाघरों में रिलीज हुईं और ज्यादातर हिट रहीं. 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी', 'सुहाग', 'ये दिललगी' और 'ऐलान' जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया. सब यही मान रहे थे कि साल के सबसे बड़े स्टार अक्षय ही है. लेकिन इन सबपर एक हसीना की फिल्म भारी पड़ गई.

bollywoodlife.com photo
3/8

हसीना की फिल्म अक्षय कुमार पर पड़ी भारी

लेकिन अक्षय कुमार की इन सुपरहिट फिल्मों के बीच रिलीज हुई माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'हम आपके हैं कौन', जिसने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. यह फिल्म आज एक कल्ट क्लासिक बन गई है, जिसे आज भी लोग खूब पसंद करते हैं.

bollywoodlife.com photo
4/8

'हम आपके हैं कौन' की कमाई

कमाई के मामले में भी माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. महज 6 करोड़ रुपए में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 128 करोड़ से ज्यादा का कारोबार दिया था. प्रेम और निशा की प्रेम कहानी आज भी दर्शकों को खूब पसंद आती है.

bollywoodlife.com photo
5/8

माधुरी के आगे ढेर हुए अक्षय कुमार

दिलचस्प बात यह है कि साल 1994 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म माधुरी की 'हम आपके हैं कौन' रही, जबकि अक्षय कुमार की 'मोहरा' दूसरे नंबर पर रही. इसके अलावा, उनकी बाकी हिट फिल्में भी माधुरी की फिल्म से पीछे थी. इस तरह, माधुरी ने एक ही साल में अक्षय कुमार की 5 हिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया.

bollywoodlife.com photo
6/8

सास-दामाद की जोड़ी पर भारी पड़ी माधुरी

माधुरी ने सिर्फ अक्षय कुमार को ही नहीं, बल्कि उनकी सास डिंपल कपाड़िया को भी मात दी. साल 1994 में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'क्रांतिवीर' में डिंपल कपाड़िया थीं. इस तरह माधुरी ने एक ही साल में सास-दामाद दोनों को बॉक्स ऑफिस पर पीछे कर दिया.

bollywoodlife.com photo
7/8

माधुरी दीक्षित की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म

वहीं अगर बात करें माधुरी दीक्षित की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म के बारे में तो कमाई के मामले में 'टोटल धमाल' एक्ट्रेस के करियर की सबसे बड़ी फिल्म है. इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 155.67 करोड़ और वर्ल्डवाइड 232.18 करोड़ की कमाई की. हालांकि, 'हम आपके हैं कौन' ने जो रिकॉर्ड बनाए, वो आज भी बेमिसाल है.

bollywoodlife.com photo
8/8

सलमान और माधुरी की जोड़ी ने लगाई

इस बड़ी जीत में माधुरी का साथ उनके दोस्त सलमान खान ने दिया था. 'हम आपके हैं कौन' में दोनों की केमिस्ट्री ने पर्दे पर आग लगा दी थी. आज भी माधुरी दीक्षित लगातार फिल्मों और ओटीटी प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं. भले ही उनके पास अक्षय जितना काम न हो, लेकिन उनका स्टारडम और जादू आज भी बरकरार है.

Tags:

  • Akshay Kumar
  • Madhuri Dixit
  • Madhuri Dixit movie
  • Salman Khan
  • Salman Khan Movie
bollywoodlife.com subscribe
bollywoodlife.com subscribe

Latest Reviews

  • Raja Shivaji Review: जबरदस्त एक्शन और धांसू डायलॉग्स से पैक है रितेश देशमुख की फिल्म, खड़े हुए दर्शकों के रोंगटे
    bollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.com 4/5

    Raja Shivaji Review: जबरदस्त एक्शन और धांसू डायलॉग्स से पैक है रितेश देशमुख की फिल्म, खड़े हुए दर्शकों के रोंगटे

    Raja Shivaji Review: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख, जेनेलिया देशमुख, विद्या बालन, अभिषेक बच्चन और संजय दत्त की मराठी फिल्म 'राजा शिवाजी' रिलीज हो चुकी है. अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको बताने वाले हैं ये फिल्म कैसी है.

  • Ek Din X Review: कैसी लगी जुनैद खान-साई पल्लवी की 'एक दिन'? लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन
    bollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.com 0/5

    Ek Din X Review: कैसी लगी जुनैद खान-साई पल्लवी की 'एक दिन'? लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

    Junaid Khan-Sai Pallavi Movie X Review: जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं.

Latest News

King के सेट वायरल हुआ शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का वीडियो, रोमांटिक अंदाज की हो रही चर्चा

King के सेट वायरल हुआ शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का वीडियो, रोमांटिक अंदाज की हो रही चर्चा

Santhosh Nayar Death: मलयालम एक्टर संतोष नायर का एक्सीडेंट में निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

Santhosh Nayar Death: मलयालम एक्टर संतोष नायर का एक्सीडेंट में निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

Anupama: लीला के जन्मदिन पर श्रुति रचेगी साजिश, अनुपमा और दिग्विजय की जोड़ी पर लगी बेस्ट कपल की मुहर

Anupama: लीला के जन्मदिन पर श्रुति रचेगी साजिश, अनुपमा और दिग्विजय की जोड़ी पर लगी बेस्ट कपल की मुहर

View All

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

  • Youtube
  • facebook
  • instagram
  • twitter
Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.