माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड की 'धक धक गर्ल' माधुरी दीक्षित का जलवा आज भी कायम है. जब भी वह बड़े पर्दे पर आती हैं, उनकी अदा और डांस देखकर लोगों की धड़कने बढ़ जाती हैं. माधुरी दीक्षित ने कई फिल्में की हैं. वहीं उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुआ करती थीं. माधुरी दीक्षित ने अपने समय में लगभग सभी बड़े एक्टर संग काम किया है. माधुरी दीक्षित ने ऋषि कपूर संग भी कई फिल्में की हैं. वहीं माधुरी ने ऋषि कपूर के बेटे संग भी ठुमके लगा चुकी हैं.