जब बॉलीवुड की इन 7 हसीनाओं ने पर्दे पर निभाया Cold Blooded Killer का रोल, बड़े-बड़े विलेन्स के भी छूट गए पसीने
जब बॉलीवुड की इन 7 हसीनाओं ने पर्दे पर निभाया Cold Blooded Killer का रोल, बड़े-बड़े विलेन्स के भी छूट गए पसीने
Bollywood Actress: फिल्मों में अक्सर मेल एक्टर्स को ही विलेन के किरदार में देखा जाता है, लेकिन जरा सोचिए पर्दे पर जब मासूम मुस्कान और कातिल अदाएं दिखाने वाली हसीनाएं ही खूनी खेल खेलने लग जाएं तो क्या होगा?
By: Sadhna Mishra |
Published: December 30 2025, 10:09 PM IST
जब बॉलीवुड की इन 7 हसीनाओं ने पर्दे पर निभाया Cold Blooded Killer का रोल
Bollywood Cold Blooded Female Killers: जब भी पर्दे पर किसी विलेन की बात होती है, तो दर्शकों के जेहन में सबसे पहला चेहरा अमरीश पुरी और डैनी डेन्जोंगपा जैसे खूंखार मेल एक्टर का ही आता है, लेकिन जरा ठहरिए... क्योंकि आज हम आपको अपनी मासूमियत और कातिल अदाओं से दिल जीतने वाली बॉलीवुड की ऐसी 7 हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने पर्दे पर जब कोल्ड ब्लडेड किलर का अवतार लिया तो अच्छे-अच्छे विलेन्स के भी पसीने छूट गए.
2/8
रोंगटे खड़े कर देता है काजोल का ये किरदार
जब भी बात बॉलीवुड की 'लेडी किलर' की होती है, तो उसमें सबसे पहला नाम काजोल (Kajol) का आता है. एक्ट्रेस ने 1997 में आई फिल्म 'गुप्त' (Gupt) में 'ईशा' के मासूम किरदार के पीछे जो सनकीपन छिपाया था, उसकी कल्पना किसी ने शायद ही की थी. फिल्म के क्लाइमेक्स में उनका खूंखार रूप देखकर आज भी दर्शकों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं.
3/8
माधुरी का दिखा डार्क, ग्रे-शेड अवतार
बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती के साथ-साथ नजाकत और अदाओं के लिए जानी जाने वाली माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) को आज आप लोगों ने रोमांटिक, गुस्से और इमोशनल किरदारों में देखा होगा, लेकिन इन दिनों वह अपने खूंखार किलर रोल से दर्शकों के बीच खौफ पैदा कर रही हैं. हाल ही में उनकी वेब सीरीज 'मिसेज देशपांडे' रिलीज हुई है, जिसमें उनका डार्क, ग्रे-शेड और एक्शन वाला किरदार देखने को मिल रहा है.
Advertisement
4/8
प्रियंका चोपड़ा का ये अवतार देख आ जाएंगे गुज बम्स
ग्लोबल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को अभी कई तरह के किरदार में देखा गया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि, एक्ट्रेस ने साल 2011 में आई फिल्म '7 खून माफ' में 'सुजाना' के किरदार में एक ऐसी महिला की भूमिका निभाई, जो अपने 7 पतियों को एक-एक करके मौत के घाट उतार देती है. प्रियंका ने इस रोल में जितनी नजाकत दिखाई, उतनी ही क्रूरता भी, जिसने उन्हें एक्ट्रेस को इस रूप में देखा उसके गुज बम्स आ गए.
5/8
क्लाइमेक्स ट्विस्ट हिलाकर रख देगा
साल 1999 में आई फिल्म 'कौन' एक सस्पेंस थ्रिलर है. जिसमें उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने बिना नाम वाला किरदार निभाया है. पूरी फिल्म में वह एक डरी सहमी अकेली लड़की की तरह दिखती हैं, लेकिन फिल्म के क्लाइमेक्स में जो ट्विट्सट आता है, वो सबको हिलाकर रख देता है. क्योंकि, फिल्म के अंत में पता चलता कि, वो बेचारी लड़की नहीं बल्कि एक साइको किलर हैं.
6/8
Tabu की परफॉर्मेंस ने उड़ाए विलेन्स के होश
कभी साड़ी में रोमांस करते तो कभी पुलिस की वर्दी में एक्शन करते नजर आने वाली तब्बू (Tabu) का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. उन्होंने साल 2018 की फिल्म 'अंधाधुन' में 'सिमी' के किरदार में जो परफॉर्मेंस दी है, उसने अच्छे-अच्छे विलेन के भी होश उड़ा दिए हैं. फिल्म में वे बिना किसी पछतावे के एक के बाद एक कत्ल करती जाती हैं और चेहरे पर शिकन तक नहीं आने देतीं.
Advertisement
7/8
क्लाइमेक्स में है फिल्म का असली रोमांच
अपनी बोल्ड अदाओं से दर्शकों को घायल करने वाली जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) ने साल 2020 में आई फिल्म 'मिसेज सीरियल किलर' में सोना मुखर्जी का किरदार निभाया है. सोना एक वफादार और प्यार करने वाली पत्नी है, लेकिन फिल्म का असली रोमांच तो क्लाइमेक्स में है.
8/8
कोल्ड ब्लडेड नेचर से दर्शकों को किया हैरान
साल 1993 में आई फिल्म 'खलनायिका' में एक्ट्रेस अनु अग्रवाल (Anu Aggarwal) ने किरण नाम की एक ऐसी महिला का किरदार निभाया है, जो बड़े-बड़े सपने देखने वाली है और उसे पूरा करने के लिए वह अपनी खूबसूरती और मासूमियत का इस्तेमाल करते हुए झूठ, फरेब और हत्या जैसी हदों तक को पार कर देती है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy