मोनालिसा में आया काफी बदलाव
प्रयागराज में साल 2025 की शुरुआत में हुए महाकुंभ से कई सुर्खियां बनीं. इसी महाकुंभ में इंदौर से माला बेचने पहुंची मोनालिसा की तो जिंदगी बदल गई. उनकी माला बेचते-बेचते एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एंट्री हो गई. इसके पीछे काफी दिलचस्प कहानी है. यानी कह सकते हैं कि बीते 8 महीने में मोनालिसा की जिंदगी ने ऐसी करवट ली कि उनके तेवर और कलेवर सब बदल गए. यहां पर आप महाकुंभ की 'वायरल गर्ल' की बीते 8 महीने की 8 फोटोज देख सकते हैं. जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी जिंदगी में कितना परिवर्त हुआ है.