मोनालिसा की तस्वीरें हो रहीं वायरल
प्रयागराज में हुए महाकुंभ से सुर्खियों में आईं 'वायरल गर्ल' मोनालिसा लगातार लोगों के बीच का चर्चा का विषय बनी हुई हैं. महाकुंभ में माला बेचने के लिए गईं मध्यप्रदेश की मोनालिसा की प्यारी आंखों ने लोगों को इस कदर आकर्षित किया कि वह रातोंरात पॉपुलर हो गईं. इसके बाद मोनालिसा ने माला बेचना छोड़कर एक्टिंग की दुनिया में कदम बढ़ा दिए हैं. इस बीच मोनालिसा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें उनका ट्रांसफॉर्मेशन देखकर लोग हैरान हैं. यहां पर आप उनकी तस्वीरें देख सकते हैं.