• ENG हिन्दी
bollywoodlife.com
google-preferred
  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • Search
  • Google News Follow
  • Facebook
  • Youtube
  • twitter
  • Whatsapp
  • Login Login
  • G

bollywoodlife.com
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Photos
  • Mahesh Babu समेत साउथ के इन 10 सितारों ने को-स्टार्स संग लिए फेरे, साथ काम करते-करते हारे थे दिल

Mahesh Babu समेत साउथ के इन 10 सितारों ने को-स्टार्स संग लिए फेरे, साथ काम करते-करते हारे थे दिल

South stars who gets married to their co-star: साउथ फिल्म स्टार महेश बाबू से लेकर सूर्या तक, इन 10 साउथ सितारों ने अपने को-स्टार्स से ही शादी रचा ली थी। ये सितारे साथ काम करते-करते ही एक दूसरे के प्यार में गिरफ्तार हो गए थे।

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: November 20 2023, 06:57 PM IST
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • share
  1. bollywoodlife.com photo
  2. bollywoodlife.com photo
  3. bollywoodlife.com photo
  4. bollywoodlife.com photo
  5. bollywoodlife.com photo
  6. bollywoodlife.com photo
  7. bollywoodlife.com photo
  8. bollywoodlife.com photo
  9. bollywoodlife.com photo
  10. bollywoodlife.com photo
  11. bollywoodlife.com photo
bollywoodlife.com photo
1/11

Image credits by: Google.com

को-स्टार्स संग रचाई इन साउथ सितारों संग शादी

South stars who gets married to their co-star: फिल्मों में साथ काम करते-करते प्यार हो जाना कोई नई बात नहीं हैं। कई फिल्म स्टार्स हैं जो फिल्मों के सेट पर साथ काम करते-करते एक दूसरे के प्यार में गिरफ्तार हो गए। लेकिन इनमें से कुछ ही सितारे होते हैं जिनका रिश्ता शादी तक पहुंच पाता है। इस खास रिपोर्ट में हम उन साउथ फिल्म स्टार्स के बारे में बात कर रहे हैं। जो साथ काम करते-करते एक दूसरे पर दिल हार गए थे। जिसके बाद महेश बाबू (Mahesh Babu) से लेकर नयनतारा (Nayanthara) समेत इन साउथ फिल्म स्टार्स ने अपने रिश्ते को शादी का नाम दे दिया। यहां देंखें इन 10 साउथ सितारों की लिस्ट।

bollywoodlife.com photo
2/11

वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी (Varun Tej-Lavanya Tripathi)

तेलुगु फिल्म स्टार वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी ने हाल ही में एक दूसरे संग शादी रचाई है। दोनों के बीच प्यार का अंकुर फिल्म 'अंतरिक्षम 9000 केएमपीएच' की शूटिंग के दौरान फूटा। बाद में दोनों ने एक दूसरे संग शादी रचा ली।

bollywoodlife.com photo
3/11

महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर (Mahesh Babu-Namrata Shirodkar)

टॉलीवुड प्रिंस महेश बाबू और नम्रता शिरोड़कर ने एक साथ मूवी 'वामसी' में साथ काम किया था। इसी दौरान दोनों एक दूसरे संग प्यार में पड़ गए। बाद में इस स्टार कपल ने धूमधाम से शादी की थी।

bollywoodlife.com photo
4/11

नयनतारा और विग्नेश शिवन (Nayanthara-Vignesh Shivan)

नयनतारा और निर्देशक विग्नेश शिवन की मुलाकात साल 2015 में उनकी मूवी 'ननुम राउडी धान' के दौरान हुई थी। इस दौरान दोनों अच्छे दोस्त बन गए। बाद में दोनों ने एक दूसरे को लंबे वक्त तक डेट किया। इसके बाद नयनतारा और विग्नेश शिवन ने ग्रैंड वेडिंग रचाई थी।

bollywoodlife.com photo
5/11

यश और राधिका पंडित (Yash-Radhika Pandit)

कन्नड़ सुपरस्टार यश और राधिका पंडित दोनों का ही सफर टीवी की दुनिया से शुरू हुआ था। जहां दोनों साथ काम करते-करते प्यार में पड़ गए। दोनों सितारों ने शादी के लिए लंबा इंतजार किया। फिल्मी दुनिया में सफल होने के बाद यश ने राधिका संग शादी की थी। तब तक राधिका भी फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी एक्ट्रेस बन चुकी थीं।

bollywoodlife.com photo
6/11

अजित कुमार और शालिनी (Ajith Kumar-Shalini)

तमिल फिल्म स्टार अजित कुमार और शालिनी ने फिल्म अमरकालम में साथ काम किया था। इस मूवी की शूटिंग के दौरान ही दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे। जिसके बाद अजित कुमार ने अदाकारा शालिनी संग अपना घर बसा लिया।

bollywoodlife.com photo
7/11

सूर्या और ज्योतिका (Suriya-Jyotika)

तमिल सुपरस्टार सूर्या और ज्योतिका की लव स्टोरी भी फिल्म के सेट पर ही शुरू हुई थी। फिल्म स्टार सूर्या इस दौरान अपनी को-स्टार ज्योतिका की तमिल सीखने की ललक को देखकर इंप्रेस हो गए। जिसके बाद इनकी दोस्ती हुई। जो बाद में प्यार में बदल गई। इसके बाद इस स्टार कपल ने शादी रचा ली।

bollywoodlife.com photo
8/11

नागार्जुन और आमला अक्किनेनी (Nagarjuna-Amala Akineni)

तलाकशुदा साउथ फिल्म स्टार नागार्जुन अपनी को-स्टार अमाला मुखर्जी पर ही दिल हार गए थे। ये नागार्जुन की दूसरी शादी थी। नागार्जुन ने अपनी को-स्टार अमाला मुखर्जी को बेहद रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था। जिसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

bollywoodlife.com photo
9/11

सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य (Samantha Ruth Prabhu-Naga Chaitanya)

सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य की मुलाकात फिल्म 'ये माया चेसवा' की शूटिंग के दौरान हुई। इस दौरान दोनों दोस्त बन गए। लंबी दोस्ती और डेटिंग के बाद दोनों ने धूमधाम से शादी रचा ली। हालांकि बाद में इन दोनों स्टार्स का तलाक हो गया।

bollywoodlife.com photo
10/11

पवन कल्याण और रेणु देसाई (Pawan Kalyan-Renu Desai)

तेलुगु फिल्म स्टार पवन कल्याण भी अपनी को-स्टार रेणु देसाई को ही दिल दे बैठे थे। लेकिन उस वक्त वो पहले से शादीशुदा थे। पवन कल्याण ने रेणु देसाई से शादी के लिए लंबा इंतजार किया। पहली पत्नी से तलाक लेकर पवन कल्याण ने रेणु देसाई संग शादी की। हालांकि बाद में इनका भी तलाक हो गया।

bollywoodlife.com photo
11/11

Image credits by: Google.com

सायशा सहगल और आर्या (Sayyeshaa Saigal-Arya)

तमिल फिल्म स्टार आर्या और सायशा सहगल की मुलाकात मूवी गजनीकांत के दौरान हुई। इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ी। फिल्म स्टार्स ने साल 2019 में शादी कर हर किसी को चौंका दिया था। दोनों के बीच उम्र में 17 साल का अंतर है।

Tags:

  • Mahesh Babu
  • Entertainment News
  • jyotika
  • Mahesh Babu
  • Nayanthara
  • Samantha Ruth Prabhu
  • Suriya
  • Yash
bollywoodlife.com subscribe
bollywoodlife.com subscribe

Latest Reviews

  • Haunted 3D Echoes Of The Past Review: दर्दनाक चीखों के बीच दिखा सस्पेंस-डर का कॉम्बिनेशन, जानिए कैसी है Mimoh Chakraborty की फिल्म?
    bollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.com 4/5

    Haunted 3D Echoes Of The Past Review: दर्दनाक चीखों के बीच दिखा सस्पेंस-डर का कॉम्बिनेशन, जानिए कैसी है Mimoh Chakraborty की फिल्म?

    Haunted 3D Echoes of the Past Review: मिमोह चक्रवर्ती और चेतना पांडे की फिल्म 'हॉन्टेड: 3डी' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है. अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि फिल्म 'हॉन्टेड: 3डी' आखिर कैसी फिल्म है.

  • Governor Movie X Reviews: मनोज बाजपेयी की 'गवर्नर' ने मचाया धमाल, फिल्म देख लोग बोले- 'देसी धुरंधर'
    bollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.com 0/5

    Governor Movie X Reviews: मनोज बाजपेयी की 'गवर्नर' ने मचाया धमाल, फिल्म देख लोग बोले- 'देसी धुरंधर'

    Governor X Reaction: मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गवर्नर' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म का अच्छा बज था और इसे सिनेमाघरों में देखने के बाद लोग तारीफ कर रहे हैं.

Latest News

FIFA World Cup 2026: सबसे ज्यादा कमाई करने में नंबर 1 है ये फुटबॉलर, टॉप 3 की लिस्ट में मिली इन खिलाड़ियों को जगह

FIFA World Cup 2026: सबसे ज्यादा कमाई करने में नंबर 1 है ये फुटबॉलर, टॉप 3 की लिस्ट में मिली इन खिलाड़ियों को जगह

Batwara Teaser Review: देशभक्ति, इमोशन और सनी देओल का पावरफुल अंदाज!

Batwara Teaser Review: देशभक्ति, इमोशन और सनी देओल का पावरफुल अंदाज!

ऐश्वर्या राय के कारण संजय लीला भंसाली पर भड़क गए थे सलमान खान, जानें 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग का दिलचस्प किस्सा!

ऐश्वर्या राय के कारण संजय लीला भंसाली पर भड़क गए थे सलमान खान, जानें 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग का दिलचस्प किस्सा!

View All

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

  • Youtube
  • facebook
  • instagram
  • twitter
Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.