Mamta KulKarni
बॉलीवुड इंडस्ट्री में 90 के दशक में अपने हुस्न से घायल करने वाली अदाकारा ममता कुलकर्णी ने सांसरिक मोहमाया को त्याग दिया है. उन्होंने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में जाकर संगम में अपना पिंडदान कर दिया. ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़ा ज्वाइन कर लिया है और अब वह महामंडलेश्व यामाई ममता नंद गिरी बन गई हैं. वह काफी समय से बॉलीवुड और भारत से दूर थीं. ममता कुलकर्णी बीते साल 2024 के आखिर में भारत वापस आई हैं. आइए जानते हैं कि बॉलीवुड में उनके कौन से रिश्तेदार हैं और रामानंद सागर उनकी मां के लिए क्या करना चाहते थे.