Rachel Gupta Controversy
Rachel Gupta Controversy: जालंधर की रेचल गुप्ता (Rachel Gupta) ने मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 (Miss Grand International 2024) का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया था, लेकिन अब करीब एक साल बाद इस खिताब को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. हाल ही में रेचल ने एक पोस्ट शेयर कर सनसनी फैला दी, जिसमें उन्होंने बताया कि वह अपना मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का खिताब वापस कर रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ ऑर्गनाइजेशन ने उन्हें नियमों के उल्लंघन पर पद से हटाने का दावा किया है. ऐसे में अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या रेचल से ताज छीना गया या उन्होंने खुद इसे वापस किया. आइए जानते हैं विवाद का पूरा मामला क्या है?