Malavika Mohanan Shares Horrifying Incident
Malavika Mohanan Shares Horrifying Incident: सितारों की चकाचौंध और समुद्र की शांति के बीच बसी सपनों की नगरी मुंबई (Mumbai) को महिलाओं के लिए बहुत सुरतक्षित माना जाता है, लेकिन इस दावे से साउथ एक्ट्रेस मालविका मोहनन (Malavika Mohanan) असहमत नजर आईं. एक्ट्रेस ने अपने साथ मुंबई लोकल ट्रेन (Mumbai Local Train) में हुई एक घटना के बारे में बताते हुए कहा कि, मुंबई महिलाओं के लिए सुरक्षित है ये कहना पूरी तरह से सच नहीं है. आइए जानते हैं एक्ट्रेस ने अपने किस डरावने एक्पीरियंस को शेयर किया.