मोहनलाल की शानदार फिल्में
भारतीय सिनेमा में जब भी शानदार एक्टिंग, डायलॉग डिलीवरी और बेहतरीन स्क्रीन प्रेजेंस की बात होती है, तो सुपरस्टार मोहनलाल का नाम सबसे ऊपर आता है. मलयालम फिल्मों के इस दिग्गज एक्टर की लोकप्रियता सिर्फ साउथ तक नहीं है. हिंदी के दर्शकों के बीच भी उनका जबरदस्त क्रेज है. पद्म भूषण से सम्मानित और कई नेशनल अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुके मोहनलाल की इन फिल्मों को आपको जरुर देखना चाहिए.