Image credits by: instagram/mouniroy
मौनी रॉय ने फिर दिखाईं गलैमरस अदाएं
पहले छोटे पर्दे पर फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली पॉपुलर एक्ट्रेस मौनी रॉय अपनी एक्टिंग के साथ ही ग्लैमरस अदाओं के लिए जानी जाती हैं. वह हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 का हिस्सा बनी थीं. मौनी रॉय इसकी झलक सोशल मीडिया के जरिए अपने तमाम चाहने वाले फैंस को दिखा रही हैं. उन्होंने अपने नए लुक की झलक दिखाई है और फैंस उनकी अदाएं देखकर मदहोश हो गए हैं. मौनी रॉय ने शेडेड गाउन पहनकर एक से बढ़कर एक पोज दिया है. एक्ट्रेस की तस्वीरें वायरल होते ही फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं.