Cannes 2026 में मौनी रॉय ने ढाया कहर
Fans Reaction on Mouni Roy Cannes 2026 Look: दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट 'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026' (Cannes Film Festival 2026) को खत्म होने में अब बस कुछ ही दिन बचे है. वहीं अब तक इस इवेंट में भारत की कई हसीनाएं अपनी परंपरा, अपने लुक और फैशन का जलवा दिखा चुकी हैं. वहीं इस लिस्ट में एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) का भी नाम शामिल है. आखिरकार अब मौनी का रेड कार्पेट लुक सामने आ गया है जिसमें उनका स्टाइल बेहद बोल्ड और ग्लैमरस (Mouni Roy Cannes 2026 Look) नजर आ रहा है. एक्ट्रेस ने परफेक्ट फिगर, चमचमाती ज्वेलरी और कॉन्फिडेंट लुक के साथ इस साल कान्स में अपना अब तक का सबसे कातिलाना फैशन मोमेंट डिलीवर किया है.