अनीता हसनंदानी के लिए दुश्वार हुआ वजन घटाना
टीवी सीरियल अदाकारा अनीता हसनंदानी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती है। अदाकारा ने बीते साल ही अपने पहले बच्चे आरव को जन्म दिया है। मां बनने के बाद अदाकारा अपनी मातृत्व का भरपूर लुत्फ उठा रही हैं। हालांकि इस दौरान अदाकारा ने अपना वजन घटाने की भी जीड तोड़ कोशिश कर रही हैं। बावजूद इसके एक्ट्रेस के लिए अब बढ़ा वजन घटाना टेढ़ी खीर जैसा साबित हो रहा है। अदाकारा ने हाल ही में मोनोकिनी में अपनी ताजा तस्वीरें शेयर कर इस बात का जिक्र किया है। यहां देखें अनीता हसनंदानी की फोटोज।