नागिन 7 के कलाकारों को मिली तगड़ी फीस
Naagin 7 Cast Fees: एकता कपूर का मोस्ट अवेटेड सीरियल नागिन 7 शुरू हो गया है. इस बार एकता कपूर की नागिन बनकर टीवी पर प्रियंका चाहर चौधरी तांडव करती हुई दिखाई दे रही हैं. सीरियल में प्रियंका अनंतकुल की नागरानी अनंता का रोल निभा रही हैं और ईशा सिंह भी हैं, जो शो में पूर्वी बनी है. सीरियल में प्रियंका और ईशा के अलावा, नमिक पॉल भी हैं. एकता ने इस सीरियल को टॉप लेवल का बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश की है. शो पर पानी की तरह पैसा बहाया गया है. इतना ही नहीं, स्टार कास्ट को भी तगड़ी फीस दी गई है. इसका खुलासा अब एक रिपोर्ट में हो गया है. आइए आपको कलाकारों की फीस के बारे में बताते हैं.