ENG हिन्दी
Google News   Follow Us
Login
G

  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Home
  • Hindi
  • Photos
  • Naagin 7: शो में होगी इन 5 एक्टर्स की ताबड़तोड़ एंट्री, नागिन के खिलाफ खड़ी होगी दुश्मनों की फौज; छप्पड़फाड़ मिलेगी TRP

Naagin 7: शो में होगी इन 5 एक्टर्स की ताबड़तोड़ एंट्री, नागिन के खिलाफ खड़ी होगी दुश्मनों की फौज; छप्पड़फाड़ मिलेगी TRP

Naagin 7 New Cast: टीवी सीरियल नागिन 7 में एक साथ कई कलाकारों की एंट्री होने वाली है. दावा है कि नागिन में 5 नए कलाकार नजर आएंगे. इससे शो की कहानी में काफी कुछ बदल जाएगा.

By: Kavita  |  Updated: January 06 2026, 12:08 PM IST

  • Reception attendees
    1
  • Reception attendees
    2
  • Reception attendees
    3
  • Reception attendees
    4
  • Reception attendees
    5
  • Reception attendees
    6
  • Reception attendees
    7
  • Reception attendees
    8
नागिन 7 में होगी इन 5 कलाकारों की एंट्री
1/8

नागिन 7 में होगी इन 5 कलाकारों की एंट्री

Naagin New Cast: टीवी का सुपरहिट सीरियल नागिन का सातवां सीजन शुरू हो गया है. उस सीरियल के आप तक 4 एपिसोड ही टेलीकास्ट हुए हैं लेकिन मेकर्स ने फैंस को इसी में इंप्रेस कर दिया है. शो में प्रियंका चाहर चौधरी और नमिक पॉल लीड रोल में हैं. साथ में ईशा सिंह और एलिस कौशिक भी अहम रोल निभा रही हैं. इनके अलावा भी नागिन में और भी कई कलाकार शो में नजर आ रहे हैं जिन्हें फैंस का प्यार मिल रहा है और अब कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट के लिए मेकर्स नए कलाकारों की एंट्री करवाने वाले हैं. शो में एक के बाद एक 5 एक्टर्स की एंट्री होगी, जिससे शो में तबाही आ जाएगी.

कनिका मान बनेंगी ड्रैगन
2/8

कनिका मान बनेंगी ड्रैगन

टीवी एक्ट्रेस कनिका मान अपना धांसू कमबैक कर रही हैं. वह एकता कपूर के शो नागिन की दुश्मन बन कर आ रही हैं. दावा है कि कनिका मान शो में ड्रैगन होंगी और वह नमिक पॉल की एक गर्लफ्रेंड बन कर एंट्री करेंगी.

आकाशदीप सैगल की होगी एंट्री
3/8

आकाशदीप सैगल की होगी एंट्री

इस लिस्ट में आकाशदीप सैगल भी हैं जो सालों से टीवी से दूर हैं. आकाशदीप को क्योंकि सास भी कभी बहू थी से पॉपुलैरिटी मिली थी और वह बिग बॉस का भी हिस्सा बने थे और अब वह नागिन में एंट्री के लिए तैयार हैं. दावा है कि वह नागिन में दुश्मन टीम के साथ ही नजर आएंगे.

Advertisement
क्या भेड़िया बनेंगे विवियन डीसेना
4/8

क्या भेड़िया बनेंगे विवियन डीसेना

सीरियल में नागिन 7 में विवियन डीसेना भी एंट्री ले सकते हैं. दावा किया जा रहा है कि नागिन के दुश्मनों में एक भेड़िया भी है और इस भेड़िये का किरदार विवियन डीसेना को ऑफर किया गया है. कई मीडिया रिपोर्ट में विवियन का नाम सामने आया है.

नागिन 7 में कैसा होगा साहिल उप्पल का किरदार
5/8

नागिन 7 में कैसा होगा साहिल उप्पल का किरदार

पांड्या स्टोर फेम साहिल उप्पल ने कई टीवी शोज में काम किया है और अब वह नागिन 7 में एंट्री लेने वाले हैं. दावा है कि साहिल नागिन 7 में अहम रोल निभाने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट में उनकी एंट्री का खुलासा किया गया है लेकिन अब तक उनके कैरेक्टर का खुलासा नहीं किया गया है.

नागिन 7 में वेदांत सलूजा की एंट्री
6/8

नागिन 7 में वेदांत सलूजा की एंट्री

इस लिस्ट में अब टीवी एक्टर वेदांस सलूजा का नाम भी जुड़ गया है. दावा है कि सीरियल से कुशाग्रे दुआ का पत्ता कट गया है और उनकी जगह पर मेकर्स ने नए कलाकार को कास्ट कर लिया है. शो में कुशाग्रे दुआ रवीश का रोल निभा रहे हैं और अब रवीश के रोल में वेदांत सलूजा नजर आ सकते हैं.

Advertisement
नए कलाकारों की एंट्री से टीआरपी में होगा बदलाव
7/8

नए कलाकारों की एंट्री से टीआरपी में होगा बदलाव

टीवी सीरियल नागिन 7 के चार एपिसोड फैंस को काफी पसंद आए हैं और इस वजह से हर किसी का मानना है कि ये शो टीआरपी में टॉप 5 सीरियल को टक्कर देने वाला है लेकिन आने वाले दिनों में शो में नई कास्ट भी आएगी और इसका असर भी टीआरपी पर होगा. माना जा रहा है कि शो टॉप 2 सीरियल को टक्कर देगा.

नागिन 7 में हुआ एआई का इस्तेमाल
8/8

नागिन 7 में हुआ एआई का इस्तेमाल

नागिन 7 में इस बार एकता कपूर ने एआई का सहारा लिया है. नागिन 7 में एकता कपूर ने अपनी सारी पुरानी नागिनों को दिखाया है और इसके लिए एआई का इस्तेमाल किया गया है. हालांकि, फैंस को एकता कपूर की ये ट्रिक खास पसंद नहीं आई.

Tags Ekta Kapoor Kanika Mann Naagin 7 TV News
bollywoodlife

Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!

bollywoodlife subscribe now

Subscribe Now

Enroll for our free updates

bollywoodlife subscribe now

Thank you for Subscribing

LATEST REVIEWS

  • 0/5

    Ikkis First Review: कैसी है धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस'? मुकेश छाबड़ा ने रिव्यू कर कहा- 'मुझे इसकी उम्मीद नहीं...'

    Synopsis: Ikkis Review: दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की फिल्म 'इक्कीस' 1 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. बॉलीवुड के ही-मैन की आखिरी फिल्म का पहला रिव्यू सामने आया है.

  • 4/5

    Dhurandhar Review: कैसी है Ranveer Singh की धुरंधर, पैसा वसूल या बर्बाद? क्लाइमेक्स में छुपा है सबसे बड़ा सस्पेंस

    Genre: SPY Thriller

    Synopsis: Dhurandhar Review: आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर मूवी धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है. तो चलिए जानते है कैसी है ये फिल्म और क्या है इसके बेस्ट सीन्स.

LATEST NEWS

View all

Border 2 एक्टर दिलजीत दोसांझ ने कई साल पहले की शादी, कहां छुपा रखी है पत्नी, कितने हैं बच्चे? यहां जानें सब कुछ

58 साल की उम्र दूल्हा बनने को बेकरार दिखे आशुतोष राणा, फिल्म 'वन टू चा चा चा' का ट्रेलर रिलीज

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने पहाड़ से पानी में लगा दी छलांग, वीडियो देख लोग बोले- 'उतना सोचने का...'

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.