अर्जुन बिजलानी की बर्थडे पार्टी में प्रियंका चाहर चौधरी का धमाल
Arjun Bijlani Birthday Photos: टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी 40 साल के हो गए हैं. बीती रात अभिनेता ने अपने दोस्तों को एक शानदार बर्थडे पार्टी दी, जिसमें अर्जुन बिजलानी ने अपनी पत्नी के साथ ग्रैंड एंट्री मारी, लेकिन इस पार्टी में कई टीवी सेलेब्स ने अपनी दमदार एंट्री से फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. पार्टी में तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, एल्विश यादव, ईशा मालवीय, प्रियंका चाहर चौधरी, अदा खान, मौनी रॉय समेत कई सारे टीवी कलाकार नजर आए, लेकिन लुक के मामले में प्रियंका चाहर चौधरी हर किसी पर भारी पड़ गई. आइए आपको सबकी फोटोज दिखाते हैं.