नागिन 7 में अनंता को होगा प्यार का एहसास
नमिक पॉल और प्रियंका चहार चौधरी के सुपरनैचुरल शो 'नागिन 7' में एक बार फिर से शादी का मंडप सज चुका है. अनंता अपना बदला लेने के लिए आर्यमान से शादी कर चुकी है. नागिन 7 में अब तक आपने देखा, अनंता शादी के फोरों के बीच में वॉशरुम जाती है. इसी बीच परिवार के लोग आर्यमान को दूल्हा बनाकर खड़ा कर देते हैं. शादी के बाद अनंता को पता चलता है कि वो आर्यमान की दुल्हन बन गई है. आर्यमान शादी के बाद शराब पीता है. वहीं दूसरी तरफ अनंता के शरीर से केंचुली उतरने लगती है. शराब के नशे में आर्यमन को अनंता में अपनी एक्स दिखाई देती है. इस दौरा अनंता आर्यमान की जान बचाएगी. इसी बीच आर्यमान और अनंता की कहानी में एक और बदलाव आने वाला है.