टीवी पर धमाका करेंगे ये नए शोज
Upcoming TV Shows: टीवी की दुनिया में इन दिनों सीरियल अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है का जलवा देखने के मिल रहा है. राजन शाही के ये दोनों ही सीरियल टीआरपी में पहले और दूसरे नंबर पर बने हुए हैं और बाकी शोज इन्हें पछाड़ने में लगे हैं. अब टीवी की दुनिया में नए शोज का ऐलान हो गया है, जो टीआरपी में इन दोनों सीरियल की धज्जियां उड़ा सकते हैं. जल्द ही दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए एक के बाद एक 9 सीरियल टेलीकास्ट होने के लिए पूरी तरह तैयार है. आइए आपको अपकमिंग शोज की लिस्ट बताते हैं.