वैलेंटाइन डे पर बीच किनारे करण कुंद्रा (Karan Kundrra)-तेजस्वी प्रकाश का रोमांस
Karan Kundrra-Tejasswi Prakash Photos: तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल हैं, जो अपने हर दिन को खास बनाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। करण और तेजस्वी वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले ही वेकेशन पर निकल गए थे और अब कपल की रोमांटिक फोटोज सामने आ चुकी हैं। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने वैलेंटाइन डे को काफी रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट किया। इस मौके पर दोनों बीच साइड पर रोमांटिक होते हुए भी नजर आए। आइए आपको कपल की रोमांटिक फोटोज दिखाते हैं, जिस पर अब फैंस ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं।