धनतेरस के दिन कंगाल हुई TV की नागिन
अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है जब निया शर्मा वॉर्डोब मालफंशन की वजह से छा गई थीं. एक वीडियो में निया शर्मा बार बार अपना ब्लाउज ठीक करती दिखीं थीं. इसी बीच टीवी की नागिन निया शर्मा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. इस बार निया शर्मा ने शॉपिंग करके फैंस को सदमा दे दिया है. बता दें कि धनतेरस के मौके पर निया शर्मा ने अपने लिए एक शानदार मर्सिडीज गाड़ी करीद डाली है. एक पोस्ट शेयर करके निया शर्मा ने फैंस को इस बात की जानकारी दी है. अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको निया शर्मा की ये तस्वीरें दिखाने वाले हैं.