तनुश्री दत्ता के वो बड़े विवाद, जो आज तक किए जाते हैं याद
Tanushree Dutta Controversies: 'आशिक बनाया' गर्ल तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. हालांकि, इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या शो नहीं बल्कि उनका एक वीडियो है, जिसमें वह रोते-बिलखते मदद की गुहार लगाती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना वीडियो (Tanushree Dutta Video) शेयर किया था, जिसमें वह फफक-फफक कर रोते हुए कह रही थीं, कि उन्हें 4-5 सालों से उनके ही घर में परेशान किया जा रहा है. हालात अब इतने खराब हो गए कि उन्हें पुलिस बुलानी पड़ी. हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब एक्ट्रेस विवादों में आईं इसके पहले भी उनकी कई कंट्रोवर्सीज खासा सुर्खियों में रही हैं. ऐसे ही कुछ विवाद के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जो आज भी याद किए जाते हैं.