अपने फैंस के साथ बदसलूकी कर चुके हैं ये स्टार्स
Celebs Who Misbehaved With Fans Asking For Selfie: फिल्मी सितारों का स्टारडम उनके सिर चढ़कर बोलता है। हालांकि कई बार सेलेब्स अपने फैंस के साथ कुछ ऐसी हरकत कर बैठते हैं, जिसके कारण वह ट्रोल्स के निशाने पर आ जाते हैं। दरअसल हाल ही में नाना पाटेकर का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह अपने साथ सेल्फी ले रहे फैन को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी सेलेब ने अपने फैन के साथ इस तरह की बदसलूकी की बल्कि नाना पाटेकर से पहले भी ऐसे कई सेलेब्स हैं, जिन्होंने सेल्फी ले रहे अपने फैंस के साथ बुरा बर्ताव किया था। इस लिस्ट में शाहरुख खान से लेकर सलमान खान का नाम भी शामिल है।