बेबी तैमूर की डिट्टो कॉपी है नीति मोहन का लाडला आर्यवीर
बॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर नीति मोहन सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। नीति मोहन कुछ वक्त पहले ही मां बनी हैं। उनका बेटा आर्यवीर 1 साल का हो चुका है। नीति मोहन जब भी अपने बेटे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं ये मिनटों में वायरल होने लगती हैं। नीति मोहन का बेटा है ही इतना क्यूट। 'खींच मेरी फोटो' फेम सिंगर नीति मोहन का ये लाडला दरअसल, जाने-अनजाने फैंस को करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटों बेबी जेह और तैमूर अली खान की याद दिला देता है। अगर आपको यकीं नहीं होता तो ये तस्वीरें देखकर खुद पता करिए। यहां देखें फोटोज।