इन हसीनाओं ने उम्र में छोटे लड़के को बनाया पति
TV Actress Married To Younger Boy: प्यार को लेकर कहा जाता है कि यह ना उम्र देखता है और ना रंग और रूप। इस बात का उदाहरण टीवी में भी देखने को मिलता है, जहां कई हसीनाओं ने अपने से छोटे उम्र के लड़कों को हमसफर चुना और आज भी वह खुशी-खुशी अपनी जिंदगी बिता रही हैं। खास बात तो यह है कि उन जोड़ियों को फैंस भी खूब पसंद करते हैं। इस लिस्ट में गौहर खान से लेकर नेहा कक्कड़ और युविका चौधरी का नाम तो शामिल था ही और अब इसमें 'इश्कबाज' एक्ट्रेस मृणाल देशराज का नाम भी जुड़ चुका है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन हसीनाओं पर, जिनके पति उम्र में उनसे छोटे हैं।