जुलाई के चौथे सप्ताह में रिलीज होने वाली हैं ये सीरीज-मूवीज
सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखने का मन नहीं है तो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंजॉय कर सकते हैं. जुलाई के चौथे सप्ताह में एंटरटेन होने भरपूर डोज मिलने वाला है. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई मूवीज और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. हमेशा की तरह इस बार भी साउथ से लेकर हिंदी तक और हॉलीवुड की मूवीज और सीरीज देखने को मिलने वाली हैं. 20 जुलाई से 26 जुलाई तक घर बैठकर ओटीटी पर जमकर मनोरंजन कीजिए. आइए बताते हैं कि इस सप्ताह कौन सी मूवीज और वेब सीरीज ओटीटी पर आने वाली हैं.