ओटीटी पर इस इस वीक रिलीज होंगी ये मूवीज और वेब सीरीज
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर सप्ताह कोई ना कोई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होती हैं. गर्मी के मौसम में लोग घर बैठकर खूब एंजॉय कर रहे हैं. इस तरह से लोगों को अपने मोबाइल और टीवी पर मनोरंजन मिल रहा है. 4 मई से 10 मई वाले सप्ताह में कई वेब सीरीज और मूवीज अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म रिलीज होने वाली हैं. प्रियंका चोपड़ा की सीरीज 'सिटाडेल सीजन 2' भी इस सप्ताह रिलीज होने वाला है. आइए जानते हैं कि मई के इस सप्ताह में ओटीटी पर कौन सी सीरीज और फिल्में आने वाली हैं.