Image credits by: Instagram
Nimki Mukhiya एक्ट्रेस Bhumika Gurung ने की शादी
Bhumika Gurung Wedding Photos: टीवी सीरियल 'निमकी मुखिया' के जरिए अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस भूमिका गुरुंग (Bhumika Gurung) शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने एक्ट्रेस माही विज (Mahhi Vij) के भाई शेखर मल्होत्रा के साथ मुंबई के गुरुद्वारे में फेरे लिए। भूमिका गुरुंग और शेखर मल्होत्रा (Shekhar Malhotra) की शादी से जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। दुल्हन के जोड़े में भूमिका गुरुंग जहां बेहद खूबसूरत लग रही हैं तो वहीं शेखर मल्होत्रा ने भी अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। तो चलिए एक नजर डालते हैं उनकी शादी की तस्वीरों पर-