ENG हिन्दी
Google News   Follow Us
Login
G

  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • Home
  • Hindi
  • Photos
  • Rhea Pillai ही नहीं, TV की ये चर्चित एक्ट्रेस भी झेल चुकी हैं घरेलू हिंसा; एक पर तो पति ने तान दी थी बंदूक

Rhea Pillai ही नहीं, TV की ये चर्चित एक्ट्रेस भी झेल चुकी हैं घरेलू हिंसा; एक पर तो पति ने तान दी थी बंदूक

TV Actress Faced Domestic Violence: टीवी की कई नामी-गिरामी एक्ट्रेस हैं, जो अपनी शादी-शुदा जिंदगी में घरेलू हिंसा का सामना कर चुकी हैं। इस लिस्ट में श्वेता तिवारी से लेकर सलमान खान की ऑनस्क्रीन बहन का नाम भी शामिल है।

By: Ashna Malik  |  Updated: February 26 2022, 05:13 PM IST

  • Reception attendees
    1
  • Reception attendees
    2
  • Reception attendees
    3
  • Reception attendees
    4
  • Reception attendees
    5
  • Reception attendees
    6
  • Reception attendees
    7
  • Reception attendees
    8
घरेलू हिंसा का सामना कर चुकी हैं ये एक्ट्रेस
1/8
Image credit: Instagram

घरेलू हिंसा का सामना कर चुकी हैं ये एक्ट्रेस

TV Actress Faced Domestic Violence: एक्ट्रेस और मॉडल रिया पिल्लई (Rhea Pillai) के साथ घरेलू हिंसा करने के मामले में कोर्ट ने टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस को दोषी पाया, साथ ही उन्हें एक्ट्रेस को मुआवजा देने का भी आदेश दिया। रिया पिल्लई ने साल 2014 में लिएंडर पेस पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। लेकिन रिया पिल्लई से इतर टीवी की कई नामी-गिरामी एक्ट्रेस हैं, जो अपनी शादी-शुदा जिंदगी में घरेलू हिंसा का सामना कर चुकी हैं। इसी कारण उन एक्ट्रेस ने अपनी शादी तक तोड़ दी। इस लिस्ट में 'कसौटी जिंदगी की' की प्रेरणा से लेकर घर-घर में तप्पू के रूप में पहचान बनाने वाली रश्मि देसाई का नाम भी शामिल है।

Shweta Tiwari
2/8
Image credit: Shweta Tiwari Instagram

Shweta Tiwari

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने परिवार के खिलाफ जाकर राजा चौधरी से लव मैरिज की थी। लेकिन राजा द्वारा घरेलू हिंसा और मानसिक उत्पीड़न करने के बाद एक्ट्रेस ने उन्हें तलाक दे दिया था। इसके बाद श्वेता तिवारी ने अभिनव कोहली के साथ शादी की थी, लेकिन उनके साथ भी एक्ट्रेस की शादी-शुदा जिंदगी सफल नहीं हो पाई थी।

Rashami Desai
3/8
Image credit: Rashmai Desai Instagram

Rashami Desai

घर-घर में तपस्या के रूप में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने अपने को-एक्टर नंदिश संधु से शादी की थी। रश्मि देसाई ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह अपने रिश्ते को खूबसूरत बनाना चाहती थीं, लेकिन नंदिश के व्यवहार ने सब खराब कर दिया था।

Advertisement
Dalljiet Kaur
4/8
Image credit: Dalljiet Kaur Instagram

Dalljiet Kaur

टीवी एक्ट्रेस और 'नच बलिए 4' की कंटेस्टेंट रह चुकीं दलजीत कौर ने अपने पति शालीन भनोट पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपने एक्स पति के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने की भी शिकायत दर्ज कराई थी।

Nisha Rawal
5/8
Image credit: Nisha Rawal Instagram

Nisha Rawal

टीवी एक्ट्रेस निशा रावल ने अपने पति करण मेहरा और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के नैतिक पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। एक्ट्रेस ने खुलकर मीडिया से इस बारे में बात की ही थी। मामले को लेकर करण मेहरा को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन बाद में एक्टर ने भी दावा किया था कि निशा उनके साथ गलत व्यवहार करती थीं।

Deepshikha Nagpal
6/8
Image credit: Deepshikha Nagpal

Deepshikha Nagpal

सलमान खान की ऑनस्क्रीन बहन का किरदार अदा कर चुकीं दीपशिखा नागपाल साल 2012 में एक्टर केशव अरोड़ा के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। लेकिन कुछ ही सालों में दोनों का रिश्ता बेहद खराब हो गया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि केशव अरोड़ा ने उनके बेटे के सामने ही उन्हें अपशब्द कहे थे, साथ ही उनके साथ हिंसक व्यवहार भी किया था।

Advertisement
Dimpy Ganguly
7/8
Image credit: Dimpy Ganguly Instagram

Dimpy Ganguly

डिंपी गांगुली और 'बिग बॉस' कंटेस्टेंट राहुल महाजन की शादी एक रिएलिटी शो पर हुई थी, लेकिन जल्द ही दोनों की शादी के बीच तनाव शुरू हो गए थे। डिंपी का कहना था कि वर्ली में स्थित घर पर राहुल ने उनके साथ हिंसक व्यवहार किया था। उनके सिर पर तो चोटें थी ही, साथ ही उनका चेहरा भी सूज गया था। डिंपी ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि एक लड़ाई के दौरान राहुल महाजन ने उनपर बंदूक भी तान दी थी।

Mandana Karimi
8/8
Image credit: Mandana Karimi Instagram

Mandana Karimi

एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने बॉयफ्रेंड गौरव गुप्ता संग शादी रचाई थी। लेकिन उनकी लव मैरिज ज्यादादिनों तक नहीं टिक पाई थी। मंदाना ने आरोप लगाया था कि ससुराल वालों ने उनपर करियर छोड़ने का दबाव बनाया था, साथ ही उनकी सास ने भी उनके साथ हिंसक व्यवहार किया था।

Tags Daljeet Kaur deepshikha nagpal Dimpy Ganguly Entertainment News Leander Paes Mandana Karimi Nisha Rawal Rashami Desai Rhea Pillai Shweta Tiwari TV Gossips TV latest news TV News
bollywoodlife

Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!

bollywoodlife subscribe now

Subscribe Now

Enroll for our free updates

bollywoodlife subscribe now

Thank you for Subscribing

LATEST REVIEWS

  • 0/5

    Border 2 Box Office: Sunny Deol के ढ़ाई किलो हाथ के आगे नहीं टिक पाई 'धुरंधर', पहले ही दिन हुई छप्परफाड़ कमाई

    Synopsis: Border 2 Box Office Collection Day 1: सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म 'गदर 2' ने रिलीज होते ही गर्दा उड़ाना शुरू कर दिया है. चलिए जानते हैं कि इस फिल्म ने पहले दिन कितने रुपए की कमाई कर डाली है.

  • 0/5

    Border 2 Public Review: सनी देओल की दहाड़..., वरुण धवन ने किया सरप्राइज, जानिए 'बॉर्डर 2' पर क्या बोली पब्लिक?

    Synopsis: Border 2 Review By Public: सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. फिल्म देखने के बाद लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं. आइए जानते हैं कि इस फिल्म को लेकर लोगों ने क्या कहा है.

LATEST NEWS

View all

5 करोड़ का लोन... 6 महीने की जेल... कौन सी है वो फिल्म? जिसके लिए राजपाल यादव ने लिया रिस्क, जानें मूवी का बजट और कमाई

Ghooskhor Pandat Controversy: 'घूसखोर पंडित' के नाम पर मचा बवाल, HC पहुंचा मामला तो बदल गई फिल्म की पहचान!

सीरियल किलर पर आधारित है ये 7 बेहतरीन फिल्में, मर्डर-मिस्ट्री देख कंफ्यूज हो जाएगा दिमाग, उड़ जाएगी रातों की नींद

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.