ENG हिन्दी
Google News   Follow Us
Login
G

  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • Home
  • Hindi
  • Photos
  • कभी माथे को चूमा, कभी एक-दूजे की आंखों में डूबे Nupur Sanon और Stebin Ben! सात फेरों की तस्वीरों ने लूटा फैंस का दिल

कभी माथे को चूमा, कभी एक-दूजे की आंखों में डूबे Nupur Sanon और Stebin Ben! सात फेरों की तस्वीरों ने लूटा फैंस का दिल

Nupur Sanon और Stebin Ben ने क्रिश्चियन वेडिंग के बाद अब सात फेरों से भी शादी के बंधन में बंध गए हैं. कपल ने अपनी फेरों वाली तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

By: Sadhna Mishra  |  Published: January 12 2026, 07:44 PM IST

  • Reception attendees
    1
  • Reception attendees
    2
  • Reception attendees
    3
  • Reception attendees
    4
  • Reception attendees
    5
  • Reception attendees
    6
  • Reception attendees
    7
  • Reception attendees
    8
  • Reception attendees
    9
कभी माथे को चूमा, कभी एक-दूजे की आंखों में डूबे Nupur Sanon और Stebin Ben!
1/9

कभी माथे को चूमा, कभी एक-दूजे की आंखों में डूबे Nupur Sanon और Stebin Ben!

Nupur Sanon-Stebin Ben Wedding Pics: वो कहते हैं न कि 'मोहब्बत जब मुकम्मल होती है, तो उसकी चमक चेहरे पर साफ नजर आने लगती हैं' ऐसा ही कुछ इन दिनों एक्ट्रेस नूपुर सेनन (Nupur Sanon) और मखमली आवाज के जादूगर कहे जाने वाले सिंगर स्टेबिन बेन (Stebin Ben) के चेहरे पर देखने को मिल रहा है. दरअसल, कई सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद कपल अब आखिरकार शादी के बंधन में बंध गया. दोनों ने अपनी ड्रीमी वेडिंग की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है, जिन्हें देखकर हर कोई उनकी तारीफ किए बिना रह नहीं पा रहा है.

सामने आई नूपुर और स्टेबिन की सात फेरों वाली फोटोज
2/9

सामने आई नूपुर और स्टेबिन की सात फेरों वाली फोटोज

बता दें कि, नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन ने पहले क्रिश्चियन रीति-रिवाज से वेडिंग की. उसके बाद कपल ने हिंदू रीति-रिवाज से भी सात फेरे लिए जिसकी तस्वीरें अब सामने आई हैं. व्हाइट वेडिंग के बाद कपल वरमाला से सिंदूरदान तक की तस्वीरों (Nupur Sanon-Stebin Ben Wedding Pics) से फैंस का दिल जीत रहा है.

सुध-बुध खोए स्टेबिन और नूपुर
3/9

सुध-बुध खोए स्टेबिन और नूपुर

सामने आई तस्वीरों में कहीं स्टेबिन बड़े ही प्यार से नूपुर के माथे को चूमते दिख रहे हैं, तो कहीं दोनों एक-दूजे की आंखों में इस कदर डूबे हैं कि, दुनिया की सुध-बुध ही खो बैठे हों.

Advertisement
हर फ्रेम में झलक रहा नूपुर-स्टेबिन का प्यार
4/9

हर फ्रेम में झलक रहा नूपुर-स्टेबिन का प्यार

चेरी रेड और पीच कलर के कॉम्बिनेशन वाले जोड़े में सजी नूपुर और व्हाइट शेरवानी पहने स्टेबिन बेन ने अपने रॉयल लुक से तहलका मचा दिया है. कपल के हर एक फ्रेम में प्यार झलक रहा है.

शादी के लिए नूपुर सेनन ने कौन सी ड्रेस चुनी थी?
5/9

शादी के लिए नूपुर सेनन ने कौन सी ड्रेस चुनी थी?

नूपुर ने अपनी शादी के लिए चेरी रेड और पीच कलर के कॉम्बिनेशन वाला भारी जड़ाऊ लहंगा चुना था, जिसके साथ उन्होंने हैवी जूलरी पेयर की थी. वहीं तस्वीरों में नूपुर सिर पर पल्लू रखे बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं.

कैसा था स्टेबिन बेन का वेडिंग लुक?
6/9

कैसा था स्टेबिन बेन का वेडिंग लुक?

वहीं अगर बात करें स्टेबिन बेन के लुक की तो उन्होंने अपने इस खास दिन के लिए व्हाइट कलर की शेरवानी चुनी थी, जिसमें गोल्डन वर्क किया हुआ दिखाई दे रहा है. इसके साथ सिंगर ने सिर पर पगड़ी सजाए हुए थे, जो उनके लुक को रॉयल टच दे रहा था.

Advertisement
दुल्हन की मांग भरते दिखे स्टेबिन बेन
7/9

दुल्हन की मांग भरते दिखे स्टेबिन बेन

एक फोटो में स्टेबिन और नूपुर एक दूसरे की आंखों में खो दिखे, तो दूसरी फोटो में स्टेबिन अपनी दुल्हन की मांग में सिंदूर भरते और माथे को चूमते नजर आए. वहीं बहन कृति सेनन नूपुर का मांग टीका संभालती दिखाई दी.

ब्राइडल एंट्री ने लूटा सबका दिल
8/9

ब्राइडल एंट्री ने लूटा सबका दिल

नूपुर सेनन की ब्राइडल एंट्री भी काफी शानदार थी. एक तरफ जहां दूल्हा बने स्टेबिन अपनी दुल्हनियां का इंतजार कर रहे थे. वहीं दूसरी तरफ नजाकत भरी नजरों से नूपुर अपने दूल्हे के पास जाती नजर आ रही हैं.

तस्वीरों को दिया खास कैप्शन
9/9

तस्वीरों को दिया खास कैप्शन

शादी की इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए नूपुर सेनन ने बेहद खास कैप्शन लिखा. उन्होंने लिखा, 'तू मेरे कल दा सुकून, ते अज्ज दा शुक्र... 11.01.2026' इसके साथ उन्होंने इनफिनिटी और नजर वाला इमोजी भी बनाया. कपल की ये तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं.

Tags Kriti Sanon Nupur Sanon Stebin Ben Stebin-Nupur Wedding Pics Trending News
bollywoodlife

Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!

bollywoodlife subscribe now

Subscribe Now

Enroll for our free updates

bollywoodlife subscribe now

Thank you for Subscribing

Advertisement

LATEST REVIEWS

  • 0/5

    Border 2 Box Office: Sunny Deol के ढ़ाई किलो हाथ के आगे नहीं टिक पाई 'धुरंधर', पहले ही दिन हुई छप्परफाड़ कमाई

    Synopsis: Border 2 Box Office Collection Day 1: सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म 'गदर 2' ने रिलीज होते ही गर्दा उड़ाना शुरू कर दिया है. चलिए जानते हैं कि इस फिल्म ने पहले दिन कितने रुपए की कमाई कर डाली है.

  • 0/5

    Border 2 Public Review: सनी देओल की दहाड़..., वरुण धवन ने किया सरप्राइज, जानिए 'बॉर्डर 2' पर क्या बोली पब्लिक?

    Synopsis: Border 2 Review By Public: सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. फिल्म देखने के बाद लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं. आइए जानते हैं कि इस फिल्म को लेकर लोगों ने क्या कहा है.

LATEST NEWS

View all

मृणाल ठाकुर और सिद्धांत का गाना 'वजह बेवजह' हुआ रिलीज, इंटरनेट पर इस सॉन्ग ने मचाया तहलका

सचिन तेंदुलकर ने बेटे अर्जुन की शादी के लिए पीएम मोदी को दिया न्योता, क्रिकेटर ने शेयर की मुलाकात की तस्वीरें

5 करोड़ का लोन... 6 महीने की जेल... कौन सी है वो फिल्म? जिसके लिए राजपाल यादव ने लिया रिस्क, जानें मूवी का बजट और कमाई

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.