तृप्ति डिमरी ने झेला रिजेक्शन
फिल्म 'ओ रोमियो' के अनाउंसमेंट के बाद से इसकी चर्चा हो रही थी. इस फिल्म के टीजर रिलीज होने के बाद काफी ज्यादा बज बन गया. ये फिल्म 13 फरवरी यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी लीड स्टार्स के तौर पर नजर आ रहे हैं. इसके अलावा फिल्म में कई चर्चित सितारे नजर आ रहे हैं. इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर हैं. लेकिन वह अपने करियर के शुरुआती दिनों में कई बार ऑडिशन में रिजेक्ट हुई हैं.