Image credits by: Instagram
कौन है O Romeo का इस्माइल खान?
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ओ रोमियो इस समय फैंस के बीच धमाल मचा रही है. फैंस को ये फिल्म काफी पसंद आ रही है.यही वजह है जो पहले ही दिन आते ही फिल्म ओ रोमियो ने बॉर्डर की खटिया खड़ी कर दी. फिल्म में शाहिद कपूर ने हुसैन उस्तरा बनकर बवाल मचा दिया है. फिल्म में शाहिद कपूर हुसैन उस्तरा बनकर सबकी बैंड बजाते नजर आए. हालांकि फिल्म में एक किरदार ऐसा भी है जिससे हुसैन उस्तरा को भी डर लगता है. ये शख्स हुसैन उस्तरा को कुत्ते की तरह दौड़ा दौड़ाकर पीट चुका है. यहां हम बात कर रहे हैं इस्माइल खान की... जिसका किरदार फिल्म ओ रोमियो में नाना पाटेकर निभा रहे हैं. चलिए जानते हैं कि आखिर इस्माइल खान कौन है?